कांवड़ यात्रा को लेकर आतंकी इनपुट, रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम

images-9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार सुरक्षा व्यवस्था के लिए कांवड़ मार्ग पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ के साथ कमांडो दस्ते भी तैनात किए जाएंगे। यात्रा की सीसीटीवी कैमरों और हेलिकॉप्टर से निगरानी होगी। इसके अलावा बारह फीट से ऊंची कांवड़, भाला व त्रिशूल ले जाने पर रोक रहेगी। ये बातें सोमवार को कमिश्नर सभागार में कांवड यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार की चार राज्यों, दो मंडलों, तीन जोन और पांच रेंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समन्वय बैठक मेें निर्धारित की गईं। तय हुआ कि व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जाने वाली अफवाहों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। पढ़ें तैयारियों का पूरा अपडेट। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड से समन्वय बनाकर चार जुलाई के बाद ही रूट डायवर्जन कराया जाएगा। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन से आम जनता को परेशानी न हो। कांवड़ियों का जत्था कहां तक पहुंचा, इसके लिए यूपी व उत्तराखंड में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। प्रमुख सचिव ने कहा कि कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। कांवड़ शिविर व भंडारे को स्वीकृति के संबंध में कांवड़ संघों से वार्ता और चिकित्सा शिविरों में एंटीवेनम और एंटी रेबीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और स्नानागार की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। गंगनहर के स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई जाए। मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मंडल के सभी जनपदों में कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। मेडिकल व एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री रहेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के अलावा थर्माकोल पर भी प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही न हो तथा डीजे की आवाज को संयमित रखने के लिए शिविर संचालकों एवं कावंड़ियों को जागरूक किया जाए। डीजे पर अशोभनीय गाना न बजे, इसकी भी निगरानी की जाएगी। कांवड़ यात्रा पर आतंकी इनपुट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अफसरों ने स्पेशल दस्ता बनाया है। जिनको ट्रेनिंग दी जा रही है। अग्निशमन, दंगा निरोधक उपकरण, बम डिस्पोजल स्कवायड़ को सक्रिय किया है। संवेदनशील-अतिसंवेदनशील के अलावा अचानक होने वाली दुर्घटना को लेकर माहौल खराब होने पर पैनी नजर रहेगी। उन गांवों पर भी नजर रहेगी जहां, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है। मीट की दुकानें भी बंद रहेंगी।  -04.07.2023 से 17.07.2023 तक कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग (चौ0 चरण सिंह कांवड़ मार्ग), एनएच-58 तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। -04.07.2023 से 17.07.2023 तक मीरापुर (मुजफ्फरनगर ) – गंगा बैराज (बिजनौर) मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। -07.07.2023 की रात्रि 12 बजे से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में एनएच-58 की बांयी लेन पर आने-जाने (Two way) की दिशा पर चलेंगे, जबकि इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिये आरक्षित रहेगी। -09.07.2023 की रात्रि 12 बजे से एनएच-58 पर हरिद्वार- मुजफ्फरनगर- मेरठ की दिशा में हल्के एवं मध्यम वाहन का यातायात पूरी तरह प्रतिबंधितरहेगा। -11.07.2023 की रात्रि 12 बजे से दिनांक 17.07.2023 तक एनएच-58 मेरठ से हरिद्वार की दिशा तथा गाजियाबाद से मेरठ दिशा में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights