मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दातागंज में कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

June 16, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दातागंज की मंगल के बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खान द्वारा कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित की गई । स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । प्रभारी निरीक्षक को संबोधित प्रार्थना पत्र एसएसआई मनोज कुमार को f.i.r. लिखाने हेतु सौंपा । जिसमें की फेसबुक आईडी पर पंडित जवाहरलाल नेहरू, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमारे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन यहां के प्रशासन के लिए जगाने के लिए किया है कि दातागंज विधानसभा में गौशाला बनी है उनमें प्रधान एवं सचिव द्वारा गाय के नाम पर करोड़ों रुपए का गबन किया जा रहा है गाय भूख से मर रही हैं गलौती की गौशाला में गायों का मरना ताजा उदाहरण है, उन्होंने कहा गौशाला पर व्यवस्थित चारे पानी का इंतजाम होना चाहिए, उन्होंने कहा कि 1 जुलाई गौशाला दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो पुनः बहुत बड़ा आंदोलन 1 जुलाई 2023 को किया जाएगा, उसी दिन हमारे जिला उपाध्यक्ष आतिफ भाई का जन्मदिन भी है लोग जन्मदिन पर पर केक काटते हैं परंतु उस दिन हम लोग किसानों के लिए जेल भरो आंदोलन का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि आज किसान सिंचाई के लिए लाइट का इंतजार करता है और लाइट भी है तो इतनी वोल्टेज लो होते हैं कि सिंचाई संसाधन चल ही नहीं पाते और सिंचाई हो ही नहीं पाती किसान की फसल सूख रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मेला लगाकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि किसी भी बैंक द्वारा रोजगार नहीं दिया जा रहा है जबकि दलालों द्वारा बैंक ऋण पर 10% कमीशन ली जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ,महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी डॉ राम रतन पटेल ,अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन हाजी नुसरत अली , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने कहा कि जिस तरीके से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर हमारे महापुरुषों पर कुत्सित आरोप, लगाए जा रहे हैं हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका जी पर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही हैं इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए ,इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उसावा सुशील कुमार कश्यप ,रामपाल मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं, ब्लॉक अध्यक्ष समरेर इसाक अहमद, अजहर हुसैन ब्लाक अध्यक्ष दातागंज, नंदकिशोर, वीरपाल ,अवनीश कुमार वीरेश यादव सचिव ,जिला कांग्रेस कमेटी, किशनपाल ,सलीम खान महावीर ,मनीष, सुरेश पाल, सुमित नागेंद्र ,प्रमोद, यासीन ,राजा ,मोहम्मद मियां , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेश यादव जी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights