मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया योग सप्ताह का शुभारंभ

June 15, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने फीता काटकर व भगवान धनवंतरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा। 21 जून को नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर होगा। सभी ने एक स्वर में कहा हर घर आंगन होगा योग, लोग रहेंगे स्वस्थ व निरोग। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मा0 वर्षा यादव ने कहा कि ऋषि व मुनि के काल से योग व आयुर्वेद जुड़ा है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त हुआ। आगामी 21 जून को हम नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह योग को अपनाएं, योग स्वस्थ जीवन शैली व तनाव से मुक्त रहने का एक सशक्त माध्यम है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी शिक्षा आदि कारणों को लेकर चिंता में रहती है, उनको तनावमुक्त रखने में योग सहायक हो सकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व योगाचार्य से कहा कि वह युवा पीढ़ी को तनाव से मुक्त करने में कार्य करें, इसके लिए वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहां की युवा पीढ़ी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहां की योग जीवन शैली की गिरती अवस्था को ठीक करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि शरीर को निरोग रखने में योग सहायक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी मशीनी क्रियाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित है, जिसके दूरगामी परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग सकारात्मक सोच व भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सहायक है।

उन्होंने कहा कि असाध्य रोगों से निवृत्ति का माध्यम योग हो सकता है। उन्होंने कहा कि योग हर वर्ग के लिए है ,इसको करने के लिए समय की पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहां कि जो योग करेगा वह निरोग रहेगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसका वृहद कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रभारी मंत्री जी भी प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम के दौरान हॉर्ट फुल संस्थान के प्रशिक्षक व पेशे से शिक्षक अनुज सक्सेना ने दिव्य प्रकाश को शरीर में जागृत करने व उसको अंगों में महसूस करने व उसके माध्यम से सुषुप्त अवस्था से जागृत अवस्था में जाने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला व सभी को इसकी क्रिया करवाई।

पतंजलि योग समिति के सुनेश पाल सिंह ने भी हाथों की एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के संबंध में जानकारी दी व क्रिया करवाई। पतंजलि योग समिति के गिरधारी सिंह राठौर ने कहा कि योग का अर्थ जोड से है। उन्होंने इस अवसर पर एक भजन भी प्रस्तुत किया जिसके बोल इस प्रकार हैं- घर-घर योग सिखाएंगे हम, बदलेंगे जमाना, हमारा भरोसा है अटल। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल, पतंजलि योग समिति के गिरधारी सिंह राठौर, सुनेश पाल सिंह, गायत्री परिवार के सचिन देव, मदन अन्य अधिकारी, संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights