मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएसएस शिविर के पंचम दिवस पर मानसिक स्वच्छता विषयक सत्र

March 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। केसीएमटी बरेली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के वंदन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अजीता तिवारी का स्वागत प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर ‘स्वयंसेवकों के लिए मानसिक स्वच्छता : व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला’ विषय पर एक महत्वपूर्ण बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अजीता तिवारी ने स्वयंसेवकों को मानसिक स्वच्छता, सकारात्मक सोच, आत्मनियंत्रण तथा तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक स्वयंसेवक के व्यक्तित्व निर्माण में मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित सोच की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि स्वयंसेवक मानसिक रूप से सशक्त और सकारात्मक रहेंगे, तो वे समाज सेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।पंचम दिवस पर लोक गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने लोकगीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत आनंदमय और उत्साहपूर्ण हो गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानसिक रूप से सशक्त और सकारात्मक सोच रखने वाले युवा ही समाज में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं।शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में जनसेवा गतिविधियाँ भी संचालित की गईं। इस दौरान डाक विभाग के सहयोग से ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन का कार्य भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा प्राप्त हुई।कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वरूप शर्मा द्वारा मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया। शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना, डॉ. कल्पना कटियार, लेफ्टिनेंट रचना एवं रितेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।यह सत्र स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights