दिल्ली पब्लिक स्कूल के 17 छात्र छात्राओं की टीम ने इसरो का शैक्षिक भ्रमण किया,अंतरिक्ष जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की
बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 17 बच्चों की एक टीम अनुभवी एवं कुशल शिक्षिका शिवानी यादव एवं पुनीत सक्सेना के नेतृत्व में हैदराबाद के इसरो पहुंची। स्कूल के प्रो वाईस चेयरमैन डॉ संदीप भारती ने हरी झंड़ी दिखाकर दल का मनोबल बढ़ाते हुए विदा किया था। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी,अंतरिक्ष विज्ञान औरअंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान कराना था। सभी विद्यार्थी अंतरिक्ष जगत की नवीन जानकारी प्राप्त करने के लिए बड़े उत्सुक थे। वैज्ञानिक डॉ शंकर प्रसाद ने शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची डीपीएस की टीम का प्रसन्नता पूर्वक स्वागत करते हुए अंतरिक्ष जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं ।

इस दौरान इसरो के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वैज्ञानिक डॉक्टर श्रीनिवास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के इतिहास का परिचय कराते हुए संस्थान का उद्देश्य बताया कि इसरो भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं का और विस्तार करने के लिए विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों ,उपग्रहों, प्रक्षेपण और अनुसंधान परियोजनाओं पर निरंतर कार्य कर रहा है। डॉक्टर श्रीनिवास ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और रुचि को देखते हुए उन्हें पूरे संस्थान का भ्रमण कराया। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें छात्र कुछ महत्वपूर्ण तथ्य संकलित करते दिखाई दिए।अंत में संस्थान की कैंटीन में पूरे दल के साथ सभी की लंच व्यवस्था की गई। कैंटीन प्रभारी बच्चों के अनुशासन और शिष्टाचार से बहुत प्रभावित हुए।इस ज्ञानात्मक भ्रमण से प्रसन्न होकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आपको बता दे कि डी पी एस स्कूल के कदम आसमान की ओर बढ़ रहे हे। इस स्कूल में केवल कक्षा -शिक्षण तक ही सीमित नहीं रहती शिक्षा। इस कथन को पूर्णता प्रदान की डीपीएस बदायूं के स्कूल प्रबंधन ने।













































































