प्रदेश में 7182 व जनपद में 154 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

PHOTO-6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मिशन रोजगार अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों ने 154 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को डाइट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपें। वहीं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डायट ऑडिटोरियम में किया गया। नवनियुक्त कार्यकत्रियों ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया। प्रदेश में शुक्रवार को 7182 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों नियक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा नियुक्तियां की गई हैंं, इसके लिए उन्होंने सेवा चयन आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करीब 06 लाख नियुक्तियां अब तक चयन बोर्ड द्वारा की गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों से कहा कि वह ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि 6 वर्षों में नेशनल हेल्थ सर्वे में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों में सकारात्मक सुधार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में किए गए नियंत्रण के कार्यों को मॉडल के रूप में लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आंकड़े राष्ट्रीय औसत से ऊपर हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से 2017 तक केवल 12 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बन पाए हैं, जबकि वही 2017 से अब तक प्रदेश के 75 जनपदों में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के मन में उत्तर प्रदेश के प्रति विश्वास पैदा हुआ है और उत्तर प्रदेश मॉडल प्रदेश के रूप में बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां मिशन रोजगार के साथ-साथ मिशन शक्ति की सफलता को भी परिलक्षित करती हैं व बढ़ावा देती हैं।

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में 25848 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। उन्होंने कहा कि जब उपकेंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तब आमजन को तहसील व जिले के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात बड़ा है पहले 1000 पुरुष पर 903 महिलाएं होती थी आज यह आंकड़ा 1000 पुरुष पर 941 महिलाओं का हो गया है। उन्होंने उपस्थित नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों से कहा कि अच्छे कार्यों में सरकार आपके साथ खड़ी है, आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से करें।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में 7182 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। जनपद बदायूं में 154 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद में 435 एएनएम कार्यकत्रियाँ हैं। नवनियुक्त 154 एएनएम कार्यकत्रियों की नियुक्ति हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर ढंग से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में एएनएम की नियुक्ति की गई हो, यह सरकार की सकारात्मक सोच व आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का परिणाम है।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने माननीय सांसद, माननीय विधायक सदर, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 पूर्व विधायक व जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, सचिव स्वास्थ्य विभाग तथा जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, मा0 सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, पूर्व मा0 विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, डॉ कौशल, डॉ सुधा सोलंकी व अन्य स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्टाफ व नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights