सपा चेयरमैन ने कर्मचारियों को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

WhatsApp-Image-2023-06-07-at-8.52.39-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही फात्मा रजा ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नगर पालिका सभागार में कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल से पूर्व में जनता की जो शिकायतें थी वह अब भी निस्तारित नहीं हो सकी हैं। ऐसे में उन्होंने कर्मचारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह अपने संबंधित कार्य को जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाए, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को साफ तौर पर मैसेज दे दिया है, कि नगरपालिका अब उनके हिसाब से सिर्फ और सिर्फ जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करेगी।
बीते कुछ वर्षों में बदायूं नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जनता से छोटे-छोटे कार्यों के लिए अवैध वसूली करने के साथ ही समस्याओं के निराकरण में देरी व अपने कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी। अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही फात्मा रजा ने इस संबंध में सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों की कार्यशैली में अभी भी सुधार नहीं आया है। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को दोबारा सभी कर्मचारियों की बैठक ली और उन्हें चेताया, साथ ही अंतिम बार 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को भी संदेश दे दिया है कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी मुख्यालय को नहीं छोड़ेगा। चेयरमैन के सख्त रुख को देखते हुए कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights