सद्भावना मंच और महिला विभाग जमात इस्लामी हिंद ने मनाया महिला दिवस

e560b800-ad7d-4438-b3c2-fda76fecee07
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। सद्भावना मंच और महिला विभाग जमात इस्लामी हिंद बदायूं की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय समाज में आत्महत्या का बढ़ता रूझान कारण और निवारण रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैस्मिन सहायक आयुक्त उद्योग रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान के पवित्र पाठ से हम्माद इम्तियाज ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद जमात इस्लामी हिंद की प्रदेश संयोजक डॉक्टर संजीदा आलम ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज में हो रहे आत्महत्याओं को रोकना है उन्होंने अभी हाल फिलहाल में बड़ोदरा में साबरमती नदी में कूदकर एक लड़की आयशा ने खुदखुशी की उसका जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह उसके ससुराल के लोगों ने उस को परेशान किया और उसने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया कि इंसान समस्याओं और तनाव को बर्दाश्त नहीं कर पाता है वह आत्महत्या कर लेता है उन्होंने कहा कि आत्महत्या करना हर समस्या का हल नहीं है और आत्महत्या करना हर धर्म में बहुत बड़ा पाप बताया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जो इस तरह के हैं कार्य करने पर लोगों को मजबूर करते हैं
इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद डॉ उमा सिंह गौड़ प्रवक्ता गिदो देवी महाविद्यालय ने कहा कि आत्महत्या करना बहुत बड़ा पाप है जो लोग आत्महत्या करते हैं उनकी आत्मा वातावरण में घूमते रहती हैं जिनको कभी मोक्ष नहीं मिलता उन्होंने महिलाओं के अधिकार पर भी बात की और कहा कि कुछ दहेज लोभी लड़कियों को इतना परेशान करते हैं कि लड़कियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाती है ऐसे पापियों को सजा मिलनी चाहिए और हमें सबको दहेज लेना और देना दोनों बंद कर देना चाहिए।


इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद एडवोकेट अनवर आलम ने कहा कि भावुक औऱ सीधाकृसादा इंसान छल-कपट और झूठ-पाखण्ड से भरी इस दुनिया में अपने आपको एडजस्ट नहीं कर पाता। दूसरों की बातें उसे अंदर तक चोट पहुंचा देती हैं और वह सोचने लगता है कि नफरत भरी इस दुनिया से चले जाना ही बेहतर है। परंतु आत्महत्या करना बहुत बड़ा पाप है हमें समस्याओं का मुकाबला करना चाहिए कोई भी समस्या इंसान से ज्यादा मजबूत नहीं है।
इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर बीआर सिंह ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में दहेज जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए और आत्महत्याओं को रोकने के लिए हमें अपने अपने धर्मग्रंथों की ओर लौटना होगा इंसान अगर सही से अपने धर्म पर पालन करें तो इस तरह की कुर्तियां समाज से खत्म हो जायेंगें ।
इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद श्री नितिन महेश्वरी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा की हमें महिलाओं के अधिकार देने पर जोर देना चाहिए ।


आखिर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती जैसमीन जी ने कहा कि सद्भावना मंच और महिला विभाग जमात इस्लामी हिंद के द्वारा किए गए महिला दिवस के उपलक्ष में इस कार्यक्रम की में बहुत प्रशंसा करती हूं और इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे समाज में जागरूकता हो और महिलाओं के अधिकार व इस तरह की आत्महत्या जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने पर लोग जोर दें और उन्होंने कहा कि हमें अपनी बच्चियों को और बेटों को बचपन से ही बताना चाहिए दहेज लेना पाप है और हमें उन को अच्छे संस्कार देना चाहिए ।


कार्यक्रम का संचालन श्रीमती असमा इम्तियाज ने और उन्होंने कहा कि इस्लाम ने लड़कियों को विरासत में हिस्सा दिया है उस पर भी हमें गौर करना चाहिए और दहेज की जगह लड़कियों को उनका विरासत में हिस्सा देना चाहिए और उन्होंने कहा कि इस्लाम ने जो महिलाओं को सम्मान दिया है उस पर अब हम सबको को ध्यान देना चाहिए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर इतिहाद आलम, डॉ नुसरत हुसैन, श्रीमती नसरीन नुसरत कुमारी शीवा खान, रवि गुप्ता, श्रीमती सुमंगला महेश्वरी, सरफराज अब्बासी, इब्ने हयात, रियाज़ अहमद आदि लोग मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights