बदायूं जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया

IMG_5150
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


शिक्षण संस्थाओं समेत तमाम संगठनों और संस्थाओं ने किए कार्यक्रम पेश
बदायूं। शहर के शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (मेगा इवेन्ट-अनंता) का आयोजन शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकाारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय,नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, रजनी मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनप्रतिनिधियांे एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने लाभार्थियों को साईकिल एवं ट्राईसाईकिल वितरित की एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उदबोधन एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।
कार्यक्रम में बीच-बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महिला कल्याण विभाग की ३०, बेसिक शिक्षा की २०, माध्यमिक शिक्षा की १० अध्यापिकाएं एवं १० छात्राएं, उच्च शिक्षा की १० अध्यापिकाएं एवं १० छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग की २०, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ४५, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की २०, पुलिस विभाग की १०, राजस्व विभाग की १०, पंचायती राज विभाग की २०, ग्राम्य विकास विभाग की १०, पशुपालन की ५, चाइल्डलाइन की ०४, समाज कल्याण विभाग की ०१, डूडा की ३०, श्रम विभाग की ३५, दिव्यांग कल्याण विभाग की ५ सहित ३५० महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महिला कल्याण विभाग द्वारा कलेण्डर भी लांच किया गया। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
दातागंज विधायक राजीव सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण के लिए निर्धारित किया गया है। लेकिन महिला अपने कर्तव्य से अपने परिवार को चलाने का कार्य करती है, इस प्रकार महिला सशक्तिकरण के पूरे वर्ष कार्यक्रम होते रहते हैं। इसका पूरा श्रेय भी महिलाओं को जाता है उनका जीवन एक परिवार से दूसरे परिवार में जाकर जीना होता है। भारत में महिलाओं का उच्चतम स्थान रहा है। महिलाओं को सबसे पहले पूजा जाता है। नारी समर्पण एवं त्याग की भावना से पूरा जीवन अपने परिवार को समर्पित कर देती है। इतनी सशक्त सिर्फ नारी में ही हो सकती है। नारी का स्थान सबसे ऊपर है। जहां नारी की इच्छाओं का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। चाहे गैस सिलेंडर देने की बात है या शौचालय बनाने की, हमारी सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मना रहा है। आज हमारी सरकार में बहन बेटियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुखिया योगी जी ने संकल्प लिया था कि हमारी सरकार में बहन बेटियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। हमारी सरकार ने बहन बेटियों के सपने को पूरा करते हुए उन्हें उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।

शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में भी सरकार की अहम भूमिका रही है। बेरोजगारी दूर कर हमारी सरकार रोजगार उपलब्ध करा रही है। इसलिए बेटियां खूब पढ़े और आगे चलकर अपना और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें।


नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने में पूरे समाज का योगदान होता है। नारी सशक्त है नारी को सशक्त बनाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उनको थोड़ा सपोर्ट करने की आवश्यकता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। महिलाएं संबंधित विभागों में संपर्क स्थापित कर इन का लाभ उठा सकती हैं। महिलाएं स्वयं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें योजनाओं सहित हर विषय में पूरी जानकारी होना चाहिए। महिलाओं को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का समय निर्धारित है किसी प्रकार की समस्या आने पर उनसे संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या स्वयं बताएं, वह निश्चित ही आपकी समस्या का निस्तारण कराएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights