बदायूं । विश्व महिला दिवस के मौके पर विकास क्षेत्र जगत के गांव मझिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि जवाहर पुरी पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया। चौकी प्रभारी और विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने देश दुनिया में अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला । बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में गांव की कई महिलाओं और शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, कुसुम लता, करुणेश, मिथिलेश, सुमन, शशि, कटोरी देवी आदि मौजूद रहे ।