यूपी पुलिस पर अखिलेश का तंज- अच्छा हुआ दरोगा के हाथ में बेल्ट

download-8-10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद की एक पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। कच्छा बनियान पहने थानेदार ने पटे से युवक को जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो… यह घटना वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी की बताई गई है। पुलिस चौकी परिसर में थानेदार ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसको पुलिस चौकी परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। युवक बचाने के लिए हाथ जोड़ता रहा, लेकिन पटा हाथ में लिए थानेदार उसे पीटते रहे। उनके हाथ में पटा है। युवक पिटाई कर रहे थानेदार से कह रहा है कि मार लो कितना मारोगे, जान से ही मार सकते हो न। घटना का वीडियो ट्वीट कर सपा मुखिया ने यूपी सरकार और पुलिस पर तंज कसा है। अल्लाह ने सुन ली फरियाद: 14 महीने के बाद सऊदी अरब से लाया गया आलम का शव, परिजनों ने कही ये बातमामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कुछ ही देर में ट्विटर पर अपलोड वीडियो को हटवा दिया गया। एसएचओ वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है, ट्विटर पर वीडियो था, लेकिन बाद में किसी ने हटा दी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights