मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

चीन में बढ़ता जा रहा कोरोना, लॉकडाउन नहीं लगा रही सरकार

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बीजिंग। चीन में दिनों दिन लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं क्योंकि कोविड अपने सबसे मजबूत रूप में वापस आया है। अनुमान है कि जून तक चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ से अधिक कोरोना मामले सामने आ सकते हैं। लेकिन इतने गंभीर हालात के बावूजद चीन की सरकार लॉकडाउन लगाने के मूड में नहीं है। दिसंबर में चीन ने अपनी ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ को खत्म कर दिया था। लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर उल्टा असर डाला। चीन जो अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद कर रहा था, अब कुछ ही महीनों के भीतर संक्रमण की नई लहर का सामना कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार चीन सामान्य जीवन के साथ आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प कर चुका है क्योंकि सरकार का फोकस आर्थिक तरक्की पर है।’ चीन में स्वास्थ्य अधिकारी अप्रैल से ही एक्सबीबी वेरिएंट के कारण कोविड मामलों में बढ़ोतरी की जानकारी दे रहे हैं। दिसंबर की शुरुआत से, चीन ‘वायरस के साथ जीने’ की नीति को प्राथमिकता दे रहा है और तभी से चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र साप्ताहिक मामलों को अपडेट करना बंद कर दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दिसंबर की शुरुआत में चीन ने कोरोना प्रतिबंधों में अचानक ढील दे दी थी। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही हफ्तों बाद अनुमानित 3.7 करोड़ नए मामले सामने आए। जनवरी में विशेषज्ञों ने कहा कि उनका मानना है कि चीन की 1.4 अरब आबादी का लगभग 80 प्रतिशत पहली लहर में संक्रमित हो चुका है। अप्रैल में सामने आई दूसरी लहर को लेकर श्वसन रोग चिकित्सक झोंग नानशान ने कहा कि एक्सबीबी वेरिएंट मई तक 4 करोड़ केस हर हफ्ते और जून तक 6.5 करोड़ मामले प्रति सप्ताह के लिए जिम्मेदार होगा।

अब सवाल यह है कि चीन लॉकडाउन क्यों नहीं लगा रहा? शंघाई में हुआशान अस्पताल के डॉ झांग वेनहोंग ने कहा कि मामलों में वृद्धि का ‘आर्थिक गतिविधि और जीवन पर समग्र प्रभाव नहीं होना चाहिए’ जिसके कारण चीन को कठोर प्रतिबंध और लॉकडाउन का विकल्प न चुनना पड़े। उन्होंने कहा कि चीन को महामारी रोकने के उपाय करने में बहुत सख्ती नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि लॉकडाउन देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights