मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

ईद 2024 पर अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म रिलीज होगी

May 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ईद का मौका मतलब… सलमान खान की फिल्म का मौका। सुपरस्टार सलमान खान तकरीबन हर साल फैंस को ईद के मौके पर अपनी फिल्मों से एंटरटेन करते हैं। इस बार भी ‘भाईजान’ अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ लेकर थियेटर लौटे थे। हालांकि अगले साल अब सलमान खान ऐसा कर पाएंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि सामने आ रहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 की ईद पर सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लेकर आने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एंटरटेनमेंट्स ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए साल 2024 की ईद की रिलीज डेट चुनी है। हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है। मगर पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के मेकर्स ने साल 2024 की ईद के मौके को करीब-करीब फाइनल कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीबी सूत्र ने कहा, ‘पूजा एंटरटेनमेंट ने ईद का वीकेंड अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए बुक किया है। बड़े मियां छोटे मियां एक ऐसी फिल्म है जो ईद रिलीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर होगी।’ रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10-11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights