मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वाणिज्य को हरा कर कला व विज्ञान पहुँचे फाइनल में

March 6, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ।महाविद्यालय में तीनों संकाय के बीच आयोजित होने वाले मैच का उदघाटन प्राचार्य डॉ परवेज शमीम ने बॉलिंग कर किया। अपने उद्बोधन में बोलते हुए प्राचार्य ने खेलों को छात्र जीवन के लिए अति आवश्यक बताया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत युवाओं को खेलों के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमता का विकास करने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है, जो कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता का प्रथम मैच कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करते हुए वाणिज्य संकाय के कप्तान अर्जुन तोमर ने कला संकाय की टीम को निर्धारित ओवरों में 94 रन ही बनाने दिए। कला संकाय की ओर से बैटिंग करते हुए सभी बल्लेबाजों ने सहयोग किया और निर्धारित ओवरों में 94 रन बनाने में सफलता हासिल की जवाब में 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कला संकाय की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वाणिज्य संकाय की टीम मात्र 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कला संकाय की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए बी ए प्रथम वर्ष के छात्र केशव कुमार ने 5 विकेट हासिल किए जबकि उनका सहयोग करते हुए अनुज ने 3 विकेट हासिल किए और एक एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जबकि एक विकेट उपकप्तान प्रवेश को हासिल हुआ।केशव कुमार को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में वाणिज्य संकाय का सामना विज्ञान संकाय से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय करते हुए वाणिज्य संकाय ने अजीत कुमार की धुआंधार 70 रन की पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में विज्ञान संकाय ने निर्धारित लक्ष्य 1 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। विज्ञान संकाय की ओर से अमन कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का योगदान दिया जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे अमन कुमार की मैच विजेता पारी की वजह से उनको मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबला कल कला संकाय और विज्ञान संकाय के मध्य खेला जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights