ये 10 उपाय फाइब्रोमायल्जिया से निपटने में साबित हो सकते हैं

download-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

फाइब्रोमायल्जिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें बॉडी की मसल्स में लगभग हर वक्त ही दर्द होता रहता है। जिस वजह से न उसका किसी काम में मन लगता है, न वो किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज़ कर पाता है और इन चीज़ों के चलते नींद भी पूरी नहीं हो पाती। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को यह समस्या ज्यादा परेशान करती है। फाइब्रोमायल्जिया की प्रॉब्लम किसी को भी हो सकती है। फाइब्रोमायल्जिया से पीड़ित व्यक्ति लंबे समय तक सोने के बावजूद हमेशा थका हुआ फील करता है। नींद अक्सर दर्द और रेस्टलेस लेग सिंड्रोम से बाधित होती है। इससे सोने में परेशानी होती है। तो अगर आप या आपके परिवार में कोई इससे जूझ रहा है, तो राहत पाने के लिए अपना सकते हैं ये उपाय।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

1. फाइब्रोमायल्जिया की समस्या में सबसे पहले नींद डिस्टर्ब होती है, तो अच्छी नींद के लिए सबसे पहले एल्कोहल और कैफीन से दूरी बना लें क्योंकि इनका बहुत ज्यादा सेवन हेल्थ के लिए तो नुकसानदायक होता ही है साथ ही इससे नींद भी प्रभावित होती है। 

2. मसल्स को एक्टिव रखने के लिए स्विमिंग, साइकिलिंग, टहलना जैसी एक्टिविटीज को अपने रूटीन में शामिल करें। 

3. बॉडी को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, फलों का जूस भी ले सकते हैं। 

4. मसल्स की मजबूत बनाने के लिए डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीज़ें खाएं जो सूजन को कम करने में मददगार हैं।

5. नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें इससे शरीर की अकड़न दूर होती है। शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सुधरता है और थकान से राहत मिलती है। 

6. एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड आइटम्स का सेवन करें, जैसे- पत्ता गोभी, अंगूर, सेब, टमाटर, गाजर, पालक, लहसुन और प्याज। इन्हें कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। ये शरीर की सूजन को कम करते हैं। 

7. स्मोकिंग पूरी तरह से अवॉयड करें। धूम्रपान की भी मांसपेशियों के दर्द व सूजन बनी रहती है। 

8. अगर आपको बहुत ज्यादा थकान लग रही है तो डाइट पर भी ध्यान दें। तली-भुनी चीज़ों से परहेज करें।

9. शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी न होने दें। इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और अन्य सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।

10. मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और योगा का सहारा लें। वैसे मसाज से भी दर्द से राहत मिलती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights