कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू को साहू राठौर समाज ने दिया समर्थन

WhatsApp-Image-2023-05-08-at-7.34.00-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पद की कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू को साहू राठौर समाज ने समर्थन देने की घोषणा करते हुए भारी मतों के अंतर से जिताने का संकल्प लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू के चुनाव कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां की उपस्थिति में साहू राठौर समाज की अहम बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन स्व ओमप्रकाश माथुरिया के भाई आनंद माथुरिया एवं बिशिष्ट अतिथि परिवर्तन समाज पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश राठौर रहे। मुख्य अतिथि आनंद माथुरिया ने समाज से आवाह्न किया कि साहू समाज के साथियों हमें ग्यारह मई को धोखेबाज पार्टी भाजपा प्रत्याशी एवं हमारे नेता स्व ओमप्रकाश माथुरिया को कोसने वाली दीपमाला गोयल को हराना है। हमारे समाज की प्रत्याशी माधवी साहू को जिताना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिवर्तन समाज पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश राठौर ने भी अपनी पार्टी का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू को दिया और कहा उनके समस्त कार्यकर्ता बदायूं शहर में रहकर घर घर से माधवी साहू को वोट डलवाने का प्रयास करेंगे। समाज सेवी गुलाब सिंह राठौर ने समाज को कहा कि साहू राठौर समाज को एकजुट होकर माधवी साहू को जिताना है और अपनी संख्या बल का एहसास भाजपा को कराना है। समाज सेवी व कार्यक्रम संचालक विजय साहू ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व को साहू समाज का वोट छः हजार वोट बताए हैं

अब हमारे साहू समाज को भाजपा के कान तक अपनी अट्ठारह हजार की संख्या बल की गूंज पहुंचानी है। अब तो राठौर समाज हमारे साथ तो माधवी साहू को जिताकर छठी का दूध भाजपा को पिलाना है। कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू ने अपने साहू राठौर समाज का समर्थन देने के लिए सभी समाज सचेतकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में अशोक साहू,सौरभ साहू, सुभाष साहू, रामौतार राठौर, देवेन्द्र साहू, अनिल साहू, राजेश साहू, सुरेश साहू, बब्लू साहू, राजीव साहू,दीपू साहू,बन्टी साहू, राजेन्द्र गुप्ता,सवेन्दर साहू,पवन साहू, राहुल साहू, परमेश्वरी साहू, राजीव राठौर, मास्टर राठौर शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights