बदायूं। सदर नगर पालिका चेयरमैन पद की सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी को साधू संतो का आशीर्वाद और समर्थन मिला है।प्रत्याशी नाजमी को सभी धर्मों का समर्थन मिल रहा है। सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के चुनाव कार्यालय निकट लाल पुल के पास महंत योगेंद्र नाथ महाराज अपने साथियों के साथ कार्यालय पर पहुंचे । उन्होंने डॉ शकील अहमद से मुलाकात की और कहा कि हम साधु लोग सभी धर्मों को एक समान मानते हैं। और हम चाहते हैं कि बदायूं नगर का विकास हो। ऐसे में एक अच्छे चेयरमैन की आवश्यकता है। महंत योगेंद्र नाथ ने डॉ. शकील के सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया । उन्होंने कहा कि यदि भगवान चाहेगा तो डॉ. शकील की भाभी जरूर कामयाब होंगे। प्रत्याशी नाजमी और डा शकील ने सपा कार्यकर्ताओं और समर्थको के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।