जनता का विश्वास जीतकर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा – संतोष सिंह

WhatsApp-Image-2023-05-01-at-8.18.37-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर नगरीय निकाय चुनाव के निमित्त प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने जनप्रतिनिधियों, चुनाव संयोजक व चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह ने कहा कि तैयारी में कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए, अंतिम चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है। मतदान के दिन कार्यकर्ता मुस्तैदी से काम करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता घर-घर तक जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर, मैन टू मैन सघन संपर्क करें। वोट के दिन बूथ स्तर पर अधिक मेहनत की जरूरत होती है, आखिरी चुनाव बूथ पर ही होता है। उन्होंने जनपद की सात पालिका परिषद और चौदह नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करके प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करें। इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक हरीश शाक्य पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य राजीव शर्मा रवि रस्तोगी पुष्पेन्दु शर्मा एमपी सिंह राजपूत सुधीर श्रीवास्तव शारदाकान्त शर्मा आशीष शाक्य शैलेन्द्र मोहन शर्मा विमल श्रीवास्तव आकाश मिश्रा अनुराग दीक्षित विनोद पालीवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights