बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की वनस्पति विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। वनस्पति विज्ञान विषय की ही बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 अप्रैल को संपन्न होगी। यह सूचना देते हुए वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरिता ने बताया है कि दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं अपनी नियत तिथि पर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होंगी। सभी परीक्षार्थी अपनी प्रयोगात्मक सामग्री और असाइनमेंट के साथ समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में अपने परीक्षा परिणाम के प्रति भी स्वयं जिम्मेदार होंगे।