बदायूं में निकाय चुनाव के बहाने भाजपा में राजनीतिक खेल,दीपमाला और पूनम ने सभी को पछाड़ा
बदायूं। सांसद डा संघमित्रा राजनीतिक खेल समझती उससे पहले ही बी एल वर्मा ने दीपमाला और पूनम अग्रवाल को आशीर्वाद दे दिया उझानी में उभरते और पुराने भाजपा नेता एक बार फिर गए राजनीतिक हाशिए पर बदायू शहर में दीपमाला के टिकट से सदर विधायक महेश गुप्ता परिवार गया पालिटिकल रेड जोन में सपा नही दे रही सिंबल,और है गुटबाजी,बसपा चल रही कमजोर, फिलहाल दीपमाला गोयल की हो गई बल्ले बल्ले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भले अपना राजनीतिक भला नहीं कर सके,लेकिन उनकी सिफारिश से कुछ निकाय में अनेक भाजपा नेताओं का राजनीतिक भविष्य चमक गया बदायूं में 7 नगरपालिका और 14 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने आज जारी कर दी है। रविवार देर शाम पार्टी कार्यालय को सभी नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची मिल चुकी थी। शहर नगरपालिका सीट से पार्टी ने एक बार फिर दीपमाला गोयल पर भरोसा जताया है।

दीपमाला साल 2017 से यहां चेयरमैन की सीट पर काबिज थी। वही उझानी नगर पालिका सीट से पूनम अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है, पूनम अग्रवाल इससे पहले समाजवादी पार्टी में थीं लेकिन चुनावी सरगर्मियों के बीच उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वह तीन बार से लगातार चेयरमैन है, अब चौथी बार भाजपा से भाग्य आजमा रही है। सहसवान सीट से अनुज माहेश्वरी प्रत्याशी बने हैं। अनुज इससे पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं । बिल्सी नगर पालिका सीट से ज्ञानमती सागर को भाजपा ने उम्मीदवार ठहराया है। जबकि बिसौली से वरिष्ठ भाजपाई हरिओम पाराशरी पर भरोसा जताया गया है।

नगर पालिका ककराला से मरगूब अहमद खान तो दातागंज से नैना गुप्ता को भाजपा ने मैदान में उतारा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दावा किया है कि संगठन के कार्यकर्ताओं के दमखम पर वह जिले भर की प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत पर भाजपा का परचम लहराएंगे और हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी की ही ऐतिहासिक जीत होगी।













































































