सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया

download-2-13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर  सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रालोद ने विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। खतौली और पुरकाजी रालोद के हिस्से में तय हो गई है। दोनों ही सीटों पर रालोद ने मुस्लिम चेहरों पर दांव खेला है। वहीं शामली के जलालाबाद में फिर से विधायक अशरफ अली के करीबी अब्दुल गफ्फार को टिकट दिया गया है। रालोद ने खतौली से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू और पुरकाजी से पूर्व चेयरमैन बसारत खां को उम्मीदवार बनाया है। रालोद ने ट्विटर के जरिए उम्मीदवारों की सूची साझा की है। इससे पहले खतौली सीट पर आजाद समाज पार्टी ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने यह रालोद को दी है। गठबंधन में समाजवादी पार्टी के हिस्से में चार सीटें आने की संभावना है। शहर सीट के अलावा बुढ़ाना, चरथावल और मीरापुर सपा को दिए जाने की संभावना है। शहर सीट से सपा लवली शर्मा को उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा बुढ़ाना सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को अपना प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी सपा की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खतौली, शाहपुर, जानसठ, पुरकाजी और सिसौली सीट रालोद के हिस्से में रहेगी, जबकि भोकरहेड़ी सीट आजाद समाज पार्टी को दी गई है। रालोद ने सिसौली नगर पंचायत से नीरज और जानसठ नगर पंचायत से आबिद हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया। सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशियों की शनिवार दोपहर पहली सूची जारी हो गई। जिसमें तीन सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जलालाबाद नगर पंचायत सीट पर विधायक अशरफ अली के करीबी और निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार को फिर से मौका दिया गया है। कांधला से मिर्जा फैसल बेग को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले निवर्तमान चेयरमैन हाजी वाजिद अली उर्फ बबला को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कुछ समय पूर्व उन्होंने बसपा छोड़कर रालोद की सदस्यता भी ग्रहण की थी। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। इसके अलावा गढ़ीपुख्ता सीट पर प्रमोद को टिकट मिला है। पहली सूची में शामली नगर पालिका प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई। जिसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। सहारनपुर में सपा, रालोद और आसपा गठबंधन से जिले के 12 नगर निकायों में से तीन गंगोह, अंबेहटा और नानौता रालोद के हिस्से में आए हैं। रालोद द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार गंगोह में शमा प्रवीन, अंबेहटा पीर में रेशमा पत्नी नईम अहमद एडवोकेट और नानौता में नावेद अख्तर पर पार्टी ने भरोसा जताया है। गंगोह की शमा प्रवीन पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी सलीम कुरैशी की भतीजी है, जबकि अंबेहटा की रेशमा गत निकाय चुनाव सपा के टिकट पर लड़ चुकी हैं। उस वक्त वे तीसरे स्थान पर आई थी। रालोद ने जिले में पांच सीटों पर दावा किया था उक्त के अतिरिक्त रालोद ने छुटमलपुर और नकुड़ नगर निकायों पर भी दावेदारी की थी। अब नौ सीटों में सपा और आजाद समाज पार्टी के बीच बंटवारा होगा। रालोद ने नानौता नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अस्मा खातून को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। शामली से विजय कौशिक गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए। बनत सीट भी रालोद के खाते में चली गई है। यहां से कुसुम को प्रत्याशी बनाया गया है। पांच सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। जिनमें कैराना, थानाभवन, ऊन, एलम और झिंझाना सीट शामिल हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights