बाथरूम में मगरमच्छ घुस आया, मगरमच्छ को देख परिजन सहम गए

download-4-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

फिरोजाबाद। जिले में थाना एका क्षेत्र के नगला पासी गांव के एक घर के बाथरूम में मगरमच्छ घुस आया, मगरमच्छ को देख परिजन सहम गए। उसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एका पुलिस भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। फिरोजाबाद के कस्बा एका से तीन किलोमीटर दूर नगला पासी गांव में अवनीश पुत्र नत्थू सिंह यादव के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाथरूम में मगरमच्छ दिखाई दिया। बताया गया है कि जब अवनीश की मां वीना देवी बाथरूम में पहुंची, तो मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए। वे जोर से चीखते हुए वहां से भाग निकलीं। वीना देवी की अवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य आ गए। बाथरूम में मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोई भी बाथरूम की ओर जाने का साहस नहीं उठा पा रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना एका पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने  राहत की सांस ली। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights