प्रभावी मतदाता सम्मेलन में बताईं सरकार की उपलब्धियां

bf653707-6a23-47d5-bf54-87d46caccd4a
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर का प्रभावी मतदाता सम्मेलन होटल मधुश्री नुनिहाई में संपन्न हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राम नारायण साहू ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भाजपा महानगर की ओर से अतिथियों का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। प्रभावी मतदाता सम्मेलन में प्रबुद्ध जन और महानगर के प्रभावी मतदाता सम्मिलित हुए। प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा योगी सरकार ने पिछड़े समाज को सम्मान देने का काम किया है उनके हक के लिए ओबीसी आयोग का गठन किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की सबसे बड़ी कुर्सी पर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को स्थान दिया है यह ओबीसी समाज का सम्मान है। आगामी निकाय चुनाव में समाज के सभी वर्ग के प्रबुद्ध जन भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से भी मतदाताओं को रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कार्यक्रम में आए सभी प्रबुद्ध जन और प्रभावी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा समाज के सभी वर्गों के सहयोग से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर महामंत्री रश्मि सिंह ने किया। इस मौके पर  डॉ जी एस धर्मेश विधायक,महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा,दयाशंकर दुवे,मंगल सिंह चौहान, राजेश राठौर,रनवीर कुशवाह, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी  मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights