बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी पत्र के अनुपालन में एक कोर कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें की जय भारत सत्याग्रह अभियान एवं निकाय चुनाव के संबंध में दिनांक 11 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव माननीय तौकीर आलम साहब बज्र प्रांत के अध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित जी कांग्रेस कार्यालय पर अपराहन 1:00 जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ,फ्रंटल के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस विभागों के जिला अध्यक्षों के साथ उक्त कार्यक्रम के संबंध में एक बैठक लेंगे बैठक के उपरांत अपराह्न 3:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल एवं भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व घोषित ब्लॉक सलारपुर पर हुए आवासीय घोटालों को लेकर एवं अन्य भ्रष्टाचार को लेकर हो रहा है धरने को माननीय तौकीर आलम साहब एवं योगेश दीक्षित भी संबोधित करेंगे ।तदोपरांत जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत सलारपुर गांव में 4:00 बजे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सलारपुर में रोजा इफ्तार में शामिल होकर पीलीभीत को प्रस्थान करेंगे ।आज जिला कांग्रेस कमेटी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ,उपाध्यक्ष श्रीमती माधवी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल प्रदेश कमेटी के सदस्य किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भाई राहुल शर्मा जी गोविंद राजपूत आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।