न्यूरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 एम्बुलेंस आज करीब 8:30 बजे क्षेत्र के गांव से मरीज लेने के लिए रवाना हुई। जैसे ही एंबुलेंस टनकपुर हाईवे पर स्थित ग्राम मैदना के सामने पहुंची। इधर से नगर न्यूरिया की ओर से पीलीभीत जे सी बी जा रही थी ।जे सी बी एंबुलेंस चालक की लापरवाही के कारण सामने का स्टार्टर घुमा दिया जिससे 108 एंबुलेंस टकरा गई और पलट गई और सामने का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। 108 एंबुलेंस में चालक अशोक पाल वर्मा व ई एम टी विवेक सिंह चौहान जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों ने गाड़ी से निकाला घटना की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी ।सूचना पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना का मुआयना किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर न्यूरिया पुलिस ने ग्रामीणो की सहायता से जे सी बी के चालक को हिरासत में ले लिया है। मार्ग हादसे 108 एंबुलेंस काफी क्षतिग्रस्त हो गई है और यह एंबुलेंस के मरीजों का लाने पहुंचाने का काम करती थी अब क्षेत्र के मरीजों को गाड़ी न होने के कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। रिपोर्टर रिजवान खान