मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

अमेरिका में भारतीय नागरिक को 33 महीने की जेल की सजा

April 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को 33 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है और 2.4 मिलियन अमेरिकी डालर का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। भारतीय नागरिक पर अमेरिका में बुजुर्ग लोगों को धोखा देने का आरोप है। भारतीय नागरिक आशीष बजाज (29) ने पिछले साल 4 अगस्त को नेवार्क संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश केविन मैकनेकल के समक्ष वायर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का आरोप स्वीकार किया था।  न्याय विभाग ने गुरुवार को कहा कि आशीष बजाज को न्यू जर्सी और पूरेअमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय साजिश में उनकी भूमिका के लिए उन्हें 33 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही, दो साल की पर्यवेक्षित रिहाई और बहाली के लिए 2.4 मिलियन अमेरिकी डालर का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2020 से अगस्त 2021 तक बजाज और उसके षड्यंत्रकारियों ने पूरे अमेरिका में विभिन्न बैंकों, ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं और ऑनलाइन भुगतान कंपनियों के धोखाधड़ी रोकथाम विशेषज्ञों का रूप धारण करके बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पीड़ितों से संपर्क किया और झूठा दावा किया कि वे प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा नियोजित धोखाधड़ी निवारण विशेषज्ञ थे और बैंकों, ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं या ऑनलाइन भुगतान कंपनियों के साथ पीड़ितों के खातों को धोखाधड़ी के लिए लक्षित किया जा रहा है। रिणामस्वरूप कथित अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, उन्होंने भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न बैंकों को अंतरराष्ट्रीय वायर ट्रांसफर भेजे। पीड़ितों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में एक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पैसे भी भेजे।इसके बाद उन्होंने कैश और कैशियर चेक बजाज को कैलिफोर्निया के एक पते पर भेजे। दस्तावेजों के अनुसार, इस योजना के परिणामस्वरूप 250,000 अमेरिकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights