मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

शाहरुख खान ने पहले गले लगाया, फिर खींचे गाल, मैच के बाद

April 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 6 अप्रैल कोआई पी एल 2023 का 9वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (KKR vs RCB) के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में केकेआर टीम को 81 रनों से जीत मिली। मैच के बाद एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केकेआर टीम की जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान काफी उत्साहित दिख रहे है।दरअसल, किंग खान स्टेडियम में किंग कोहली से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कोहली के साथ अपनी फिल्म पठान के टाइटल सॉन्ग पर डांस किया। दोनों दिग्गजों को एक साथ देख फैंस काफी इंटरटेन हुए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, केकेआर टीम ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हर कोई टीम के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुआ। इस मैच में मिली जीत के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैदान पर पठान का जलवा हर जगह दिखाई दिया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहलीऔर फाफ डु प्लेसिस का बल्ला इस मैच में नहीं चला, लेकिन किंग कोहली ने शाहरुख खान के साथ उनके फुटवर्क ने धमाल मचा दिया है। मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान ने किंग कोहली को सबसे पहले गले लगया और फिर प्यार से शाहरुख ने विराट के गालों पर हाथ रखा और उनके साथ पठान फिल्म के टाइटल सॉन्ग का हुक स्टेप भी सिखाया। इस दौरान विराट एक-एक स्टेप फॉलो करते दिखाई दिए। इसके बाद ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पार्टी पठान के घर में रखोंगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही। दूसरे यूजर ने कहा कि मैज जीतने के बाद शाहरुख ने कोहली को अपने ही गाने पर नचाया किंग मेंटेलिटी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights