रेलवे अधिकारियों से मिलकर समस्या समाधान की उठाई मांग

1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज बनने की वजह से क्षेत्रीय लोगों के आशियाने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आशियाने उजड़ने के समाचार को सुनकर मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र डॉ अलौकिक उपाध्याय ने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या के समाधान के लिए कहा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि जनता जनार्दन के साथ वह खड़े हुए हैं उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। हर समस्या के समाधान के लिए शासन प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है किसी भी आदमी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को कैबिनेट मंत्री के माध्यम से रेल मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र डॉ अलौकिक उपाध्याय के आश्वासन के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि रेलवे ओवरब्रिज बनने से शाहगंज बस्ती क्षेत्र के कई मकानों पर संकट छा गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा मंत्री पुत्र का आभार भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, पार्षद अनीता खरे, रमाशंकर त्यागी, सुनील करमचंदानी, बॉबी पंडित, गुलशन दयाल, शुभम त्यागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights