बदायूं। उझानी रोड पर स्थित संकट मोचन श्री बालाजी दरवार हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर मे श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 24 व मंदिर का वार्षिक महोत्सव के आयोजन में संगीतमय श्रीराम कथा प्रवचन के अन्तर्गत आज पंचम दिवस में कथा व्यास जी पंडित दिनेश मोहन जी द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया कथा व्यास जी ने बताया कि श्री रामचरित मानस में सात कांवड़ है…. परन्तु श्री हनुमान जी महाराज को मानस मे भी सुंदरकांड अति प्रिय है.. कथा व्यास जी ने बताया की बालाजी महाराज की भक्ति मोल मोक्ष प्राप्ति का सबसे उत्तम साधन है- भक्ति मे बहुत शक्ति है जो व्यक्ति भक्ति नही करता उसे कही भी सुख नहीं मिलता- जो सांसारिक मोह बंधन मे फसकर प्रभु की भक्ति से विमुख हो जाते है वे सांसारिक दुखों के जाल में उलझकर रह जाते है क्या व्यास जी ने बालाजी महाराज की महिमा को अपरंपार बताया मानस जी के पंचम सोपान श्री सुन्दरकाण्ड का संगीतमय अखण्ड पाठ बड़ी धूमधाम से किया गया सभी भक्तो ने भी खूब श्रद्धा भाव से बालाजी महाराज के चरणो मे अपनी अपनी हाजिरी समर्पित की। इस अवसर पर सम्मानिय गुरू जी रविकांत उपाध्याय, प्रतिमा शर्मा, अंशुमान, वत्सल गुप्ता, सलभ, उषा शर्मा, दिल्ली से आये हुए संजीव रस्तोगी, शिल्पी रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, सारिका रस्तोगी…..आदि उपस्तिथ रहे। सचिव शिव ओम गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मनोकामना पूर्ति यज्ञ हुआ। भक्तो ने गोले से हवन में आहुति प्रदान की।