मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है कच्चा केला

April 5, 2023By admin0 comments
👁 1 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला: पके हुए केले के बारे में तो आप खूब जानते हैं लेकिन क्या आपको कच्चे केले के बारे में पता है? जी हां कच्चा केला, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर है। साथ ही 1 ग्राम कच्चे केले में 422 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। इन सब कि खास बात ये है कि ये दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। खासकर कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला (green banana good for cholesterol) खाना ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। क्यों तो, जानते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, कच्चे केले को खाने का एक बड़ा फायदा यह है कि यह फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि खून में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है। ये ब्लड वेसेल्स में जमा फैट मॉलिक्यूल को पिघलाने और इसे बाहर निकालने में मदद करता है।   हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चे केले को उबाल कर खाएं। इसके लिए पहले तो पानी में कच्चा केला उबाल लें। फिर इसमें ऊपर से नमक, मिर्च, धनिया पत्ता और प्याज मिलाएं। अब इसे खाएं। ये आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल करने में मदद करेगा। इस तरह से कच्चा केला खाना दिल के मरीजों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

1. जीरो फैट और कोलेस्ट्रॉल वाला है कच्चा केला

दिल के मरीजों के लिए कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये जीरो फैट और कोलेस्ट्रॉल वाला है जो कि दिल के मरीजों के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही ये शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है जिससे फैट अच्छी तरह से पच जाता है और आपको दिल से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। 

2. हाई बीपी कंट्रोल करता है

हाई बीपी के मरीजों के लिए कच्चा केला खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, खास बात ये है कि कच्चे केले में पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड वेसेल्स की दीवारों को हेल्दी रखता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे हाई बीपी की समस्या नहीं होती है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights