हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

WhatsApp-Image-2023-03-28-at-8.05.05-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। ऑडिटोरियम में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डाइट का कार्यभार संभाल रहे प्राचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार जी की अध्यक्षता में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों से आए हुए नोडल शिक्षक शिक्षक संकुल तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षाविदों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि हमें पूरे मनोयोग के साथ आगामी सत्र के लिए अपने आपको तैयार करना होगा तथा विद्यालय के अंतर्गत जब सभी बच्चे प्रवेश प्राप्त करें तो उन्हें विद्यालय का आंगन अपने घर के आंगन से भी कहीं अधिक रमणी एवं मनोहारी नजर आना चाहिए उन्हें लगना चाहिए कि हम अपने घर से भी अच्छे घर के अंतर्गत प्रवेश कर रहे हैं वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय सुश्री स्वाति भारती जी ने कहां कि मैं सबको यह बता देना चाहती हूं कि कार्यक्रम आप सब का है और आप सब के लिए है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आप सभी के सहयोग से हम इस जिले को प्रदेश में सबसे पहले निपुण बनाएंगे और इसके लिए आप सबको अपने कर्तव्यों का समय पालन करते हुए निर्वहन करना होगा अपने उत्तरदायित्व का अपनी जिम्मेदारियों का इन बच्चों को समर्पित भाव से देखभाल करने का यह सुनहरा मौका है और बालकों में ही प्रभु का निवास होता है इनकी सेवा ही प्रभु की सेवा है महानिदेशक महोदय के निर्देशों का पालन करते हुए हम सबको इन बच्चों को निपुण बनाना है साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर के बेसिक शिक्षा के विशाल समाज को ऊपर उठाना होगा और एक नई मिसाल बनानी होगी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे अमित कुमार शर्मा जी ने अपने विचारों में कहा कि हम महानिदेशक महोदय की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को निपुण बनाने के लिए अग्रसर हैं

तथा क्रियाशील स्थिति में निश्चित तौर पर हम सभी को निपुण बनाने के लिए प्रयत्न करते रहेंगे कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से एसआरजीपी शर्मा जसवीर सिंह तथा सुधा मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से फरहत हुसैन ए आर पी प्रभात कुमार किया कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्काउट मास्टर प्रदेश में चंद्र तथा जिला स्काउट कमिश्नर एवं जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights