कांग्रेस ने दलित विरोधी संशोधन के विरोध में एक ज्ञापन राज्यपाल को भेजा

WhatsApp-Image-2023-03-17-at-6.15.27-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश जमीदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 के कानून में दलित विरोधी संशोधन के विरोध में एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को दिया गया । प्रशासनिक अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया ।ज्ञापन में उल्लेखित मांग को शासन स्तर तक यथाशीघ्र पहुंचाने का काम करेंगे । ज्ञापन ज्ञापन देने से पूर्व संपन्न बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीदारी उन्मूलन कानून में जो संशोधन किया जा रहा है वह दलित समाज के हित में नहीं है इससे ना केवल इस समाज को आर्थिक रूप से नुकसान होगा बल्कि समाज की मुख्यधारा से भी यह समाज को कटने का खतरा पैदा हो गया है वर्तमान युग की सरकार अदानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कानून में संशोधन कर रही है जो दलित समाज के साथ-साथ देश हित में भी नहीं है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए इस कानून में इस बात की गारंटी थी कि दलित समाज के पास जमीन का कुछ हिस्सा सुरक्षित रहना चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके भरण-पोषण का समुचित इंतजाम होता रहे उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संशोधन के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलनरत है और जनपद बदायूं में भी बहुत शीघ्र धरना प्रदर्शन तथा दूसरी अन्य हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षश्री सुरेश राठौड़ जी ने कहा की आज दलितों के हितों की बात करने वाली बहन मायावती जी उन्होंने इस मुद्दे पर लेकर कोई टिप्पणी नहीं की अत्यंत आश्चर्य का विषय है। श्री इगलास हुसैन जी श्रीमती उपासना सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार भू माफिया के इशारे पर काम कर रही है तथा दलितों की जमीन हड़प कर भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में अग्रसर है कांग्रेस पार्टी ऐसे दलित विरोधी किसी भी संशोधन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और दलित समाज के हक और हप्पू की लड़ाई हर स्तर पर लड़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगी चाहे इसके लिए कांग्रेस जनों को कोई भी कुर्बानी देना पड़े तो कांग्रेस जन उस कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हाजिर नुसरत अली ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर शाक्य एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया संजय कश्यप मुकेश नेम सिंह राजेंद्र शाह विनोद कश्यप अफजाल बैग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ला बेला चौक पर अपराहन 3:00 दलित विरोधी उक्त संशोधन के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री इख्लास हुसैन जी मुनेंद्र कनौजिया जी हाजी नुसरत उपासना चौहान जी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights