पाखी के खिलाफ जाएगा विनायक, हाथ पकड़कर सई को लाएगा चव्हाण हाउस

download-3-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं, जिस वजह से यह सीरियल दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के इस सीरियल में रोजाना एक नया धमाका देखने को मिलता है। बीते दिनों सीरियल में होली सेलिब्रेशन में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें सवि और विनायक की जान खतरे में पड़ गई थी। बम ब्लास्ट के बाद आउट हाउस में आग लग गई, जिस वजह से सई और सवि का घर जल गया। लेकिन अब कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट आएगा, जिससे पत्रलेखा को फिर मिर्ची लगेगी।  टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सारा खतरा खत्म होने के बाद पाखी हंगामा मचाती है और बोलती है कि वह सई को अब इस घर में नहीं रहने देगी। उसकी वजह से विनायक की जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन विराट बीच में आ जाता है और पाखी को शांत करवाता है। इसके साथ ही विराट फैसला लेता है कि सई और सवि अब उनके साथ चव्हाण हाउस में ही रहेंगे। लेकिन पत्रलेखा इसके लिए मना कर देगी। वह साफ-साफ कहती है कि वह और सई के घर में नहीं रह सकते। लेकिन विनायक आगे आता है और सई को घर में रहने के लिए कहता है, जिसके बाद सई और सवि घर में आते हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights