न्यूरिया। घरेलू कलह के चलते युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगाया। घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महोफ की है मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम महोफ निवासी रामेश्वर की 18 बर्षीय पुत्री माया की कल इतवार के दिन घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी उसके थोड़ी देर बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया थोड़े समय बाद माया की तबियत बिगड़ने लगी आऩन फानन परिवार के लोग उसके इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी मौत की सूचना पर मां का बुरा हाल है मृतक के पिता रामेश्वर ने बताया कि मै अपनी पत्नी के साथ दामाद की मौत हो गयी थी गमी की पहली होली थी 9 मार्च को जनपद मैलानी ग्राम पहाड नगर में गया था कल 12 मार्च को घर वापिस आया तो देखा बेटी की तबियत अधिक खराब पायी जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसकी मौत हो गयी उक्त घटना के मामले में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी रिपोर्टर रिजवान खान