राजभवन घेराव को जा रहे बदायू के सौ कांग्रेसी नजरबंद,रिहा,प्रदर्शन
लखनऊ। प्रांतीय आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में राजभवन घेराव करने के लिए कल रात 10:00 जनपद बदायूं से दो बसों में भरकर सौ कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी आज सुबह 9:00लखनऊ पहुंचे।

ओंकार सिंह के साथ जनपद जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजवीर यादव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह जिला महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य उपासना से सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन ग्लास हुसैन मती सोनिया सिंह सुरेश राठौर राम रतन पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोमपाल सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोरध्वज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के सचिव शशांक राठौर आदि ने एवं सभी कांग्रेस जनों जोरदार नारे लगाते हुए

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच गए जहां पर थोड़ी देर बाद ही हजारों की संख्या में कांग्रेस जन एकत्र हुए और राज भवन घेराव करने के लिए कूच करते हुए जोरदार नारेबा करते हुए कांग्रेस जन जैसे ही थोड़ी दूर पहुंचे बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस जनों का रास्ता रोक दिया और लगभग दो-तीन घंटे जोर आजमाइश के बाद लखनऊ पुलिस ने ओंकार सिंह कुमुद गंगवार एवं जितेंद्र तथा जनपद बदायूं से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी राजवीर यादव मोरपाल प्रजापति वीरेश तोमर , इगलास हुसैन, नुसरत अली उपासना सिंह आदि जनपद बदायूं से पहुंचे सभी 100 कांग्रेसियों को बसों में भरकर इको गार्डन ले जाकर नजर बंद कर दिया शाम 5:00 बजे तक हजारों कांग्रेसी इको गार्डन लखनऊ में नजरबंद रहे उसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस जनों की मांगों पर विचार का आश्वासन देते हुए कांग्रेसियों को इको गार्डन से रिहा किया। प्रदर्शन के दौरान दौरान ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जोरदार नारेबा की और महंगाई बेरोजगारी दूर करने तथा गौतम अडानी एक आलू कारनामों से संबंधित नारे लगाए।













































































