Umesh Pal: जेल का एक और सिपाही गिरफ्तार, अतीक के गुर्गों की अशरफ से मुलाकात करवाने का आरोप

download-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है।बरेली पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत जेल के सिपाही मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है। गौड़ पर आरोप है कि वह नियमों को ताक पर रखते हुए बिना ID प्रूफ के अशरफ से अतीक गैंग के गुर्गों की मुलाकात करवाया करता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में अभी तक 2 सिपाही समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में मनोज गौड़, जिला जेल पीलीभीत में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक महीने से उसकी पोस्टिंग पीलीभीत में थी। पुलिस ने बयान देने के बहाने बुलाकर हिरासत में लिया है। मनोज गौड़ पर आरोप है कि उसने सिपाही शिवहरि अवस्थी के साथ मिलकर अशरफ के गुर्गों को नियमों को ताक पर रखकर मिलवाया था। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस टीम अब अशरफ के गुर्गो की मुलाकात के दौरान तैनात जेलकर्मियों का डाटा खंगाल रही है, जांच में सिपाही के खिलाफ SIT को पर्याप्त सबूत मिले थे। इसी के बाद बयान के बहाने आरोपित को बरेली बुलाकर एसआइटी ने गिरफ्तार किया है। जेल मुख्यालय ने 11 फरवरी से 24 फरवरी के बीच की फुटेज बरेली पुलिस को सौंपी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights