बिसौली । नगर क्षेत्र में नगर भाजपा मंडल के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की होली खेली गई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश राजेश यादव ने होली मिलन के पावन पर्व पर भाजपा कार्यकर्ता गणों को संबोधित करते हुए कहा होली पर्व ऊंच-नीच की भावना छोड़ सामाजिक समरसता,समानता और आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला पर्व है | समाज का विकास और देश की उन्नति तभी संभव है जब लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द हो | आइए हम सब शपथ ले कि समाज एवं देश के विकास में अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर समग्रता के भाव से देश के उन्नति के लिए हर संभव अपना योगदान देने के लिए तैयार रहेंगे | भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना लेकर एक ही मंत्र प्रकार काम करती है | आज देश और प्रदेश दोनों मोदी योगी के सशक्त हाथों में है | डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है | आने वाले नगर निकाय के चुनाव में भाजपा के तीसरे इंजन मिल जाने से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी | कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल रस्तोगी ने की | इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि गण के अलावा भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र यादव, सरिता रस्तोगी, सभासद पुष्पेंद्र मौर्य,पप्पू गिहार आदि उपस्थित रहे |