सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं

hhhgh
previous arrow
next arrow

बदायूं।जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन शिव पुरम बदायूं स्थित मुख्यालय पर किया गया।पदाधिकारियों एवम सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर एक दुसरे को होली की शुभकामनाएं दी साथ ही उपभोक्ताओ के हित संरक्षण हेतु उपभोक्ता आन्दोलन को गति प्रदान करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्र राग “” रघुपति राघव राजाराम …….”” का कीर्तन किया गया तदांतर ध्येय गीत “”जीवन में कुछ करना है तो ………”” एम एल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि प्रति वर्ष संगठन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है, इस अवसर पर कार्यकर्ता , पदाधिकारी लोकसेवा के नए संकल्प लेते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस बर्ष हम सबने बर्ष भर उपभोक्ता हित संरक्षण हेतु उपभोक्ता आन्दोलन को गति प्रदान करने का संकल्प लिया है। उपभोक्ता देश का सबसे बड़ा वोट बैंक होने के बाद भी उपेक्षित है। देश का सबसे बड़ा वोट बैंक उपभोक्ता है, फिर भी उद्योगपतियों के दबाव में उपभोक्ता हित संरक्षण हेतु निर्मित तंत्र को विफल कर दिया गया है। उपभोक्ता हेल्प लाइन निष्क्रिय है। पक्का बिल लेना ग्राहक का अधिकार है किंतु विक्रेता ग्राहक को बिल नहीं देना चाहते हैं, बिल मांगने पर वस्तु देने से मना करते हैं, बिल के स्थान पर स्टीमेट दे देते हैं। विक्रेता द्वारा ग्राहक को टैक्स का डर दिखाया जाता है। राठोड़ ने कहा कि बिल दिए बिना नकली, मिलावटी अथवा खराब गुणवत्ता की वस्तुएं खुलेआम बेची जाती है। विक्रेता उपभोक्ता के साथ साथ राज्य को भी क्षति पहुंचाते हैं। किसान मिलावटी, नकली और खराब गुणवत्ता के खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने को विवश है। रसोई गैस उपभोक्ता को अधिक मूल्य देना पड़ता है, पेट्रोल पंप पर बिल नहीं दिया जाता है। इसी तरह मोबाईल, विद्युत, बैंक और बीमा उपभोक्ता अधिकारो के ज्ञान के अभाव में शोषण का शिकार हो रहे हैं। जन जागरण अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से परिचित कराया जाएगा तथा नागरिकों में बिल मांगने की प्रवृत्ति विकसित की जायेगी।

हम उपभोक्ताओं का शोषण और उत्पीड़न स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक एच एल झा, धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता , सुरेशपाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक सुशील कुमार सिंह, जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्र, तहसील समन्वयक बिसौली विपिन कुमार सिंह, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, तहसील समन्वयक बदायूं राम लखन, वरिष्ठ दलित नेता दयाराम व्यास, समाजसेवी राम रक्षपाल शर्मा, सूचना कार्यकर्ता सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, नेत्रपाल, ओमकार, विनोद गुप्ता, अंकित, योगेश, प्यारे लाल, भुवनेश कुमार आदि की सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights