प्रत्येक वार्ड में होली मिलन कार्यक्रम करेंगे भाजपाई:राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-03-04-at-7.11.11-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव पर आयोजित नगर पालिका परिषद की बैठक में चुनाव की तैयारी का एजेंडा सौंपा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने चुनाव तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि हर निकाय में वार्ड स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे जिसमे सांसद, विधायक, एमएलसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर एवम् समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे विकास कार्यों से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण की पहल होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पार्टी अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी जनता के बीच पहुंचकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और भाजपाई निकाय में बीते पांच वर्ष में हुए कार्य को बतायेगे।उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की, एवम आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही कहा इन सभी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने का काम आप सभी का है। कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं के मेहनत से पार्टी हर निकाय क्षेत्र में प्रचण्ड जीत हासिल करेगी। जिला सयोंजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य ने कहा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति, बूथ समिति, वार्ड समिति का गठन कर लिया गया है और पत्र समिति गठन का कार्य तेजी से चल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यों और सम्पर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य एवं सामूहिकता की नीति के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। नगर पालिका के चुनाव सयोंज शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं इसलिए निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने में जुटें। सभी लोग संगठन की तय योजनानुसार पालिका के अध्यक्ष और सभासद पद के टिकट मांगने वालों से कहा अपने-अपने वार्ड में स्वच्छ्ता अभियान चलाए। उन्होंने कहा चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर रणनीति तैयार की जाए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू मनोज गुप्ता पंकज शर्मा कन्हईलाल गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights