बड़ों का सम्मान और छोटो को प्यार यह सभी का है अधिकार

download-7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खान वैरागी में आठ दिवसीय आर्य समाज वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं । बदायूं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के सौजन्य से जनपद में खान वेरागी में बीते एक सप्ताह से चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव आयोजन का गुरूवार को वैदिक हवन और मंत्रोचारण के मध्य समापन हुआ /इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने समाज हितोप्योगी आचरण को आत्मसात करने हेतु समाज को प्रेरित किया /

यह वार्षिक आयोजन आर्यसमाज खानपुर वैरागी में प्रतिनिधि सभा के जिला संरक्षक हरिदेव मुनि के कुशल नेत्रत्व में 23 फरवरी को शुरू हुआ था /इसका समापन गुरूवार को हुआ /इस अवसर पर लोकप्रिय नारीशक्ति उपदेशिका यशोदा आर्या ने भारतीय संस्क्रति और आर्द्र्शो को समाज में समाहित करने की महत्वपूर्ण कड़ी नारी को बताया /उन्होंने नारीशक्ति का आवाहन किया की वो अन्धविश्वास से विरत होकर सामाजिक मूल्यों की रक्षा हेतु सदैव सजग रहें/समापन समारोह में मौजूद सुप्रसिद्ध उपदेशक उदयराज ने पारिवारिक एकता की आवश्यकता और इसकी महत्ता को विस्तार से समझाते हुए आपसी एक्जुटता बनाये रखने को प्रेरित किया /संगीताचार्य चमन देव ने अपने सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति से समाज सुधार की प्रेरणा देते हुए वातावरण को सौम्य बनाया /23 फरवरी से दो मार्च गुरूवार तक आयोजित आर्य प्रतिनिधि सभा के इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने तन्मयता से जुड़ाव रखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की /कार्यक्रम आयोजक चन्द्रपाल आर्य एवं राजवीर ने समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया /साथ ही आठ दिवसीय आयोजन की अभूतपूर्व सफलता पर जिला अआरी प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वेदव्रत आर्य ने प्रसन्नता जताकर सभी को आभार व ध्न्य्वाग ज्ञापित किया /

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights