आया चीन पाकिस्तान की मदद के लिए आगे , 70 करोड़ डॉलर का देगा कर्जा

33333
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

इस्लामाबाद। चीन ने पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर कर्ज दिये जाने को मंजूरी दे दी है. यह राशि इस सप्ताह पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को ट्रांसफर कर दी जाएगी. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बुधवार को यह जानकारी दी. चाइना डेवलपमेंट बैंक के निदेशक मंडल यह घोषणा पाकिस्तान की संसद नेशनल एसेंबली में आम सहमति से धन विधेयक के पारित होने के एक दिन बाद की है. कर राजस्व बढ़ाने के इरादे से धन विधेयक लाया गया. वित्तीय मदद को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की विभिन्न शर्तों में यह भी शामिल है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डार ने कहा कि चाइना डेवलपमेंट बैंक के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी हो गयी हैं और कोष स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को अंतरित किया जाएगा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘चाइना डेवलपमेंट बैंक के निदेशक मंडल ने 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को लेकर मंजूरी दे दी है. यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को इस सप्ताह मिल जाने की उम्मीद है. इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा.”

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा कर्ज चीन का ही है. पाकिस्तान पर मौजूदा कर्ज का 30 फीसदी हिस्सा अकेले चीन का है. ऐसे में चीन से मिलने वाले नए कर्ज से पाकिस्तान की मुस्किलें थोड़े वक्त के लिए दूर हो सकती हैं. हालांकि, थोड़े दिनों बाद पाकिस्तान के सामने फिर दिवालिया होने का संकट खड़ा हो सकता है. ऐसे में उसे लंबे समय तक सुरक्षित रहने के लिए दूसरा रास्ता तलाशना होगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights