एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई

WhatsApp-Image-2023-02-23-at-7.51.27-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के विद्यार्थियों को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुभाष चंद्र बोस पर निर्मित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म का मकसद सुभाष चंद्र बोस के बचपन से लेकर उनके जीवन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। यह संस्कृति मंत्रालय का वाहन था, जिस पर यह फिल्म प्रदर्शित की गई। वाहन के बाहर 1897 से 2022 तक की प्रमुख बातों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया था। वाहन का एक भाग पारदर्शी था, जिसके अंदर आजाद हिंद फौज की वर्दी में जवान कदम ताल करते दिख रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाष डाला। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के उन कार्यो का जिक्र किया, जिसके कारण हमें आज़ादी मिली। विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी बताया।
सुभाष चंद्र बोस के बारे में विद्यार्थियों को दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म आठ एपिसोड में दिखाई गई जिसमें अंग्रजी सरकार के दमन चक्र, भारतीय क्रांतिकारियों की गतिविधियों तथा सुभाष चंद्र बोस की उन यात्राओं का भी जिक्र था, जिसके कारण वे विदेश में जाकर आजाद हिंद फौज का गठन कर सके तथा देश को आजादी दिला सके। भारत सरकार द्वारा उनकी यादगार को बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों को भी बताया गया।


कार्यक्रम के अंत में आई टीम के संचालक ने दिखाई गई फिल्म पर अनेक प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को कैंप, बैज तथा पेन देकर सम्मानित किया। उत्तर देने को उत्सुक विद्यार्थियों की संख्या को देखकर प्रतीत हो रहा था कि बच्चों ने इसे देखने व समझने में बहुत रुचि ले रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी। प्रधानाचार्य ने कहा कि ये फिल्म सुभाष चंद्र बोस के बारे में विद्यार्थियों के ज्ञान वर्धन में निश्चित रूप से सहायक होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights