दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान बिजली काटी, पानी रोका गया
बदायूँ: बिसौली तहसील के ग्राम दुनपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन पर प्रदेश में चल रहे तहसील स्तरीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया किसान चौपाल में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा किसान तड़प रहा है, लेकिन सरकार उनके गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान बिजली काटी गई, पानी रोका गया और किसानों को पीटा गया। उन्होंने कहा जो किसान अपने बेटे को देश की सीमा पर रक्षा के लिए भेजता है। उस किसान को अपमानित किया गया। उस किसान को आतंकवादी, देशद्रोह, आंदोलनजीवी और परजीवी कहा गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा आज देश में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा जिस तरह से इन्होंने अपने दो- तीन मित्रों को पूरा देश बेच दिया है। उसी तरह ये आपके खेतों को भी बेचना चाहते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा जैसे पुरानी कहानियों में राजा-महाराजा होते थे, ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं। दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है। उन्होंने कहा सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए। जिन किसानों ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है, वे उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।कांग्रेस एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि इन कृषि कानूनों से सरकारी मंडिया बंद हो जाएंगी और बड़े उद्योगपतियों को इसका फायदा होगा। इन नए कानूनों से एमएसपी खत्म होगी। जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुशीला कोरी ने कहा देश में गैस, बिजली और पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन, सरकार ने उनसे बात करना तो दूर बल्कि उनका अपमानित किया गया। किसानों को आंदोलनजीवी तक कहा गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा किसान आंदोलन में 215 किसान शहीद हो गए, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव फहीम अहमद ने भी विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने किया मुख्यरूप से जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बाबू चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी, महासचिव वीरेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव बीरबल कोरी, लोकपाल सिंह, मुसर्रफ अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल यादव, हर प्रसाद शर्मा, ब्लॉक प्रभारी साजन सागर, सतीश यादव पूर्व प्रधान आदि हजारों कांग्रेसजन मौजूद रहे।