थूक कर शादी समारोह में रोटी बनाने वाले कारीगर का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

56565656
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। जिले में एक शादी समारोह में थूक कर रोटी बनाने वाले कारीगर का वीडियो वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से थूक कर रोटी बनाने की तस्वीरें वायरल हुई थी. यह तस्वीरें मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के अरोमा गार्डन की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान खाना बनाया जा रहा है. इसी खाना बनाने के दौरान खानसामा घिनौनी करतूत को अंजाम भी देता नजर आया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना मेडिकल में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद खुलासा हुआ कि अरोमा गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान नौशाद नाम के इस शख्स ने थूक कर रोटियां बनाई थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जमकर हुई पिटाई 
जिसके बाद समाजसेविका यशोदा यादव अपने साथियों के साथ आरोपी के घर पहुंच गईं. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी नौशाद को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस नौशाद पर कानूनी कार्रवाई करने में लगी है. एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स शादी समारोह में नान बनाते वक्त उसमें थूक लगा रहा है. वायरल वीडियो के खिलाफ थाना मेडिकल को शिकायत प्राप्त हुई है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वीडियो की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

बताया नासमझी में हुई गलती
जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उसकी पिटाई कर रहे थे और उससे पूछ रहे थे कि बताओ ऐसी हरकत करने के लिए किसने कहा, तो नौशाद ने कहा कि नासमझी में उससे यह गलती हुई है. उसे माफ़ कर दो

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights