मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ जातिसूचक शब्द लिखा है तो अब पड़ेगा महंगा

February 21, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  अब गुरूग्राम में भी वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना महंगा पड़ेगा. क्योंकि बीते गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (पूर्व) रमेश कुमार द्वारा एक आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि, ‘सभी वाहनों में जाति की पहचान प्रदर्शित करने पर उन्हें दंडित किया जाए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यूपी में शुरू हुई सबसे पहले कार्रवाई- वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर सबसे पहले उत्तर प्रदेश में कार्रवाई शुरू हुई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत बीते साल दिसंबर में की थी. जिसमें यदि आपके वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ और लिखा है और यदि आपके वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखा हुआ पाया जाता है. तो आपको जुर्माना अदा करना पड़ेगा.

जुर्माने के साथ वाहन सीज करने का भी है प्रावधान-  वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखा होने पर धारा 177 के तहत जुर्माना और वाहन सीज करने का प्रावधान है. अगर आपने भी अपनी गाड़ी पर ऐसा कोई शब्द लिखा है तो उसे हटा दें, वरना प्रशासन की तरफ से आपके खिलाफ एक्शन हो सकता है.

गुरुग्राम में हर 20वें वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखा- हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गुरुग्राम में हर 20वें वाहन पर जातिसूचक शब्द लिखा हुआ है. जिसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है.

पहले चेतावनी फिर लगेगा जुर्माना- सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (पूर्व) रमेश कुमार ने कहा कि, आपत्तिजनक वाहनों को पहले चेतावनी दी जाएगी. इसके बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाएगा. तो ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights