बिसौली । चार बाग काली मंदिर में दो दिनी अखंड रामायण का शुभारंभ हुआ अखंड रामायण की स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया कार्यक्रम का समापन कल दिन रविवार को भंडारे के साथ होगा पुरोहित योगेंद्र कुमार दीक्षित विनोद उपाध्याय अमित उपाध्याय बनवारी राजीव शर्मा ने श्री गणेश पूजन, पुण्या वाचन, मातृ का पूजन समेत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये आयोजक गिहार बस्ती भगत जी प्रेमपाल गिहार ने बताया। स्वामी प्रसाद के विवादित बयान के कारण यह अखंड रामायण का आयोजन किया गया ।जिससे भगवान राम इन्हें सद्बुध्दि दे और यह रामायण का महत्व समझ सके। इस मौके पर गोविन्द गिहार, उमेस, फौजी राजकुमार आदि बस्ती के लोग मौजूद रहे।