मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आसफपुर पहुंची,कांग्रेस की नीतियां गिनाई

February 4, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक आसफपुर के ग्राम सलेमपुर ,जलालपुर , परसिया ब्लॉक बिसौली के ग्राम नसरोल एवं ब्लॉक इस्लामनगर के ग्राम मितरोली और भुसाया में संपन्न किया गया ।ग्रामों में जगह-जगह छोटी बैठकों का चौपालों पर आयोजन किया गया। जिसमें कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने अध्यक्षता की ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री कुमद गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भाई जितेन्द्र कश्यप जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उक्त कार्यक्रमों में शामिल रहे, ग्राम सलेमपुर में ग्राम कांग्रेस के अध्यक्ष अवनीश सिंह द्वारा अपनी चौपाल पर बैठक का
आयोजन किया गया जहां पर कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने मयंक पाराशर जो कि राहुल जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक शामिल रहे उनको माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनको शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा सौभाग्य की बात है जनपद का कोई साथी यात्रा में काफी दूर तक राहुल जी साथ चला। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , से आवाहन करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम के निवेशकों का करोड़ों रुपया अडानी के उद्योगों में लगा रखा है जो निश्चित रूप से डूबने के कगार पर है ,दिनांक 6 फरवरी 2023 को सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वह कांग्रेस कार्यालय पर 10:30 बजे प्रातः आने का कष्ट करें सभी लोग 11:00 बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर निवेशकों का रूपया सुरक्षित करने की मांग करेंगे ।ग्राम परसिया में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लोकपाल सिंह द्वारा आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री कुमुद गंगवार जी ने कहा की आज देश आर्थिक रूप से बहुत विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है और देश के सत्ता नसीन इस बात को महसूस नहीं कर रहे हैं जबकि पूरा विपक्ष अडानी के मामले को लेकर संसद में बहस करना चाहता है लेकिन सत्ता नसीन इस मुद्दे पर बहस कराने को तैयार नहीं है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जबकि स्टेट बैंक में और भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेशकों का करोड़ों रुपया जमा है और वह रुपया अडानी की कंपनियों में लगा हुआ है इस गंभीर बात को सरकार संसद में बहस कराने को तैयार नहीं है ।ग्राम मितरोली में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अनुज चौहान द्वारा प्रायोजित बैठक को संबोधित करती है विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कश्यप जी ने कहा राहुल जी ने कुछ समय पूर्व भी यह कहा था यह देश के सत्ताधारी लोग केवल कुछ अपने औद्योगिक घराने के लोगों को धनवान बनाने में लगे हैं गरीब की चिंता नहीं है और आज यह सच सामने आ गया है जबकि विदेश की संस्था हिंडन वर्क ने जब खुलासा किया तो सत्ता धारियों का मित्र उद्योगपति देश के विश्व के तीसरे नंबर से घटकर देश के 22वें स्थान की अमीरों की लिस्ट में आ गया यह कटु सत्य है । जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम भुसाया में आयोजित बैठक में कहा के राहुल जी के संदेश को हम सब को जन-जन तक पहुंचाना है और जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड है उसको भी जनमानस तक पहुंचा कर समझाना है ।इन बैठकों का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने किया इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश कुमार तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल जी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हाजी नुसरत अली, नरेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर, इस्लामनगर ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी अनूप चौहान ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ अली न्याय पंचायत अध्यक्ष नसरोल कल्लू मियां ,हरप्रसाद शर्मा ,प्रेम प्रकाश सिंह ,निर्मल सिंह वीर जी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी हरिओम सिंह नगर अध्यक्ष बिसौली ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights