राशन विक्रेताओं ने सरकारी कार्य में बाधा व रंगदारी का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

WhatsApp-Image-2023-01-25-at-9.12.27-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | राशन विक्रेताओं ने राशन वितरण के दौरान राशन वितरण में वाधा डालने व रंगदारी का आरोप नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति व उसके साथियों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज का तलाश शुरु कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार को नगर के राशन डीलरों ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह शासन के निर्देशानुसार ई मशीन से विभाग द्वारा नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक की मौजूदगी में राशन वितरण कर रहे थे । तभी अचानक खुद को आजाद समाज सेवा समिति का अध्यक्ष बताने वाला सिपटटर सिंह सोलंकी अपने साथियों के साथ वहां आ धमका और राशन ले रहे कार्ड धारकों से नियमानुसार राशन मिलने की बात कहने लगा जिस पर कार्ड धारकों ने कहा कि उन्हें पूरा राशन मिल रहा है । इतना सुनते ही वह और उसके साथी कार्ड धारको को उकसाने लगे । राशन विक्रेताओं का कहना है कि सिपटटर सिंह सोलंकी अपने साथियों के साथ राशन वितरण में वाधा डालने लगा और प्रत्येक राशन डीलर से पाँच से दस हजार रुपए मांगने लगा । जब उन्होंने विरोध किया तो वह उन्हें धमकाने लगा । जिस पर नगर के राशन विक्रेता एकजुट हो गए और राशन वितरण बंद कर दिया और थाने पहुंचकर सिपटटर सिंह सोलंकी व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने राशन डीलरों की तहरीर पर सिपटटर सिंह सोलंकी व उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 383 के तहत सरकारी कार्य में वाधा डालने व रंगदारी मांगने का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु करने के साथ तलाश आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देते समय राशन डीलर मनोज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, अनुराग धींगड़ा, अशोक कुमार, सोहनलाल, धीरेंद्र, मौहम्मद शफीक, जमील अहमद, वंदना सागर, प्रमोद कुमार, सुभाष, श्याम कृष्ण समेत नगर के सभी राशन विक्रेता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights