बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया में सम्राट अशोक बुध्द विकास संस्था के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय बुद्ध कथाके पांचवें दिन आज शुक्रवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने यहां पंहुच कर हिस्सा लिया। जहां पर उनका आयोजक समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। साथ ही पंचशील का अनुशरण करना चाहिए। बुद्ध ने हमेशा मानव कल्याण के लिए करुणा मैत्री दया का पाठ पढ़ाया। अलीगढ़ से पधारे अवनीश बौध्द ने संघ शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि वाराणसी के सेठ शील प्रकाश जब भगवान बुद्ध की शरण में पहुँचे तो उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया। पुत्र यश वर्धन एव पाँच पत्नियाँ होने के उपरान्त भी उन्होंने सब राजपाट छोड़ दिया। साथ ही अपने चौउन मित्रों को भी इसके बाद अपनी 54 मित्रों को भी बुद्ध की शरण ले गए। उसी दिन से संघ शक्ति का विस्तार हुआ और धम्म के करवा को आगे बढ़ाने लगे।जिससे आम जनमानस को शांति एव भाईचारा कायम हो सके। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर टिंकू शाक्य, ऋतु शाक्य, हीरालाल, हरिओम शाक्य, ओमप्रकाश बाबा, अशोक मौर्य, हेमराज मौर्य आदि मौजूद रहे।