राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर का जोरदार स्वागत किया

WhatsApp-Image-2022-12-26-at-7.37.01-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर का बदायूं में जोरदार स्वागत किया गया ।
समाज के विकास के लिए एकता जरूरी राजपाल सिंह पाल के आवास पर धनगर महासभा की बैठक हुई, नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत ।बैठक में मोर सिंह पाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया 1
धनगर महासभा की बैठक बदायूं मुख्यालय पर की गई जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समाज के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि संगठित होकर ही बदलाव लाया जा सकता है। समाज के विकास के लिए सामाजिक एकता जरूरी है। धनगर समाज अपने अधिकार के लिए लंबे समय से आवाज उठा रहा है लेकिन उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

धनगर प्रमाण पत्र के लिए युवाओं को भी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति बेटियों को भी बेटों की तरह शिक्षित बनाए। जिला अध्यक्ष केके पाल ने कहा कि शराबबंदी रोकने को समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिक्षा पर जोर दिया उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति का देश के विकास में योगदान होता है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया के नशाखोरी, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज से दूर रहेंगे। इसके साथ ही समाज को एकजुट होने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। अपने-अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएंगे जिससे आगे चलकर वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इस मौके ज्ञान सिंह पाल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष ) दिलीप धनगर, राजपाल ,राजेंद्र पाल (एडवोकेट ) नरेंद्र सिंह धनगर सिंह धनगर एडवोकेट,कृष्ण गोपाल धनगर प्रदीप पाल आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights